लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी बाढ़ की संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा आम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 4 जून से 6 जून 2026 तक तीन दिवसीय मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत आपदा प्रबंधन शाखा, समाहरणालय लखीसराय के तत्वावधान में गुरुवार को पंचायत सरकार भवन, बालगुदर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ मुंगेर की टीम द्वारा आपदा मित्रों, गोताखोरों एवं स्थानीय युवाओं को बाढ़, डूबने की घटनाओं, वज्रपात (ठनका) तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीपीआर प्रशिक्षण टीम के विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वर...