गंगापार, जून 11 -- संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरुवार को घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा उपहार ग्राम पंचायत में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा आयोजित इस अभ्यास में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक एक्सरसाइज के दौरान बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। आपदा की सूचना मिलने से लेकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा राहत सामग्री वितरण की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की निगरानी एसडीएम बारा डॉ गणेश कनौजिया ने की। यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल से बताया कि कैसे करें आपदा में बचाव उन्होंने संबंधित विभागों को निर...