बाढ़ अवधि शुरू पर 28 नदियां अब भी हैं सूखी
पटना, जून 13 -- बिहार में बाढ़ अवधि (एक जून) शुरू हो चुकी है। राज्य में मानसून प्रवेश कर चुका है और कई जिले में बारिश भी हुई है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी राज्य की 28 नदियां सूखी हैं। पानी के अभाव में जल संसाधन विभाग इन नदियों को अभी ड्राई (सूखी) की श्रेणी में रखे हुए है। कुछ ऐसी भी नदी हैं जिसमें इतनी भी पानी नहीं है कि उसकी मापी की जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिहार में दो तरह की नदियां हैं। पहली हिमालय से निकलने वाली (पेरेनियल) तो दूसरी बरसाती (मौसमी) नदियां होती हैं। अभी जिन दो दर्जन से अधिक नदियों में पानी नहीं हैं, वे बरसाती ही हैं। दिसंबर के बाद से ही इन नदियों के सूखने का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। यह मई-जून तक जारी रहता है। उत्तर बिहार की नदियों में तो जून के बाद पानी आना शुरू हो जाता है, लेकिन दक्षिण बिहार की नदियां जून-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.