कटिहार, मई 14 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रौद्योगिकी भवन सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख अंजुरा खातून की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ स्नेहा कुमारी, बीडीओ सह बीईओ रणवीर कुमार समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं कई विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और इसे गंभीर लापरवाही बताया।बैठक में आगामी बाढ़ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों, राहत वितरण में अनियमितता, नाव परिचालन, सामुदायिक रसोई, शौचालय, पशु चारा, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।सभी यह भी पढ़ें- राघोपुर में बीस सूत्री की हुई बैठक में लिए गए कई निर...