विकासनगर, मार्च 12 -- बाढ़वाला बैंड के पास बुधवार देर रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक स्कूटी से डुमेट में आयोजित एक शादी समारोह से लौटकर विकासनगर की ओर आ रहे थे। बाढ़वाला बैंड के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार आशीष त्यागी (25) पुत्र अशोक कुमार त्यागी और आशीष त्यागी (32) पुत्र ऋषि पाल, निवासी लैंडोरा, जुन्नर्धार मुंसेल, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष त्यागी पुत्र...