बाढ़पीड़ित गांवों का विधायक ने लिया जायजा, राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश
आरा, सितम्बर 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित हेमतपुर, सिंघीतल्ला, धर्मपुरा, सलेमपुर, बभनगांवा, गलचौर व उदमानपुर समेत कई गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं से पीपरपांती में कटाव की जानकारी ली। इस पर अभियंता ने कटाव रुकने की बात कही। विधायक ने बताया कि पीपरपांती, मौजमपुर, जोकहरी, दुर्गटोला, बबुरा व बिंदगांवा में सामुदायिक रसोई शुरू हो गई है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी रसोई शुरू करने की तैयारी है। नाव और प्लास्टिक शीट की व्यवस्था बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाढ़ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.