बाढ़ग्रस्त शाम्हो प्रखंड पहुंचे प्रभारी मंत्री, पीड़ितों का जाना हाल
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, डीएम रिची पाण्डेय, एसपी मनीष व अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को जिले के शाम्हो प्रखंड पहुंचे और बाढ़ की विभीषिका को नजदीक से देखा। प्रभारी मंत्री व अधिकारियों ने नाव से प्रखंड के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय बाढ़ पीड़ित नागरिकों ने शिकायत की झड़ी लगा दी। प्रभारी मंत्री ने लोगों की शिकायत के मद्देनजर डीएम व सीओ को बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है इस साल गंगा नदी अपने सबसे उच्च स्तर 43.52 मीटर जलस्तर को छू चुकी है। जो कि खतरे के निशान से 176 सेंटीमीटर ज्यादा है। जलस्तर के इस ऊंचाई तक पहुंचने के बाद गंगा नदी के किनारे के प्रखंड में भारी तबाही मची हुई है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से लेकर साहेबपुर कमाल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.