बरेली, दिसम्बर 13 -- मीरगंज। एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को कारोबारी से दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे बाढ़खंड के सींचपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सींचपाल को सिंचाई परियोजना में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के लिए रजिस्ट्री कराने के दौरान पकड़ा गया। उसके खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली में बड़ा डाकखाना पर साल्वेशन आर्मी रोड पर फ्रेंड्स अपार्टमेंट निवासी दिलीप अग्रवाल की बेटी के नाम पर मीरगंज तहसील में करीब पांच बीघा जमीन है, जो दो टुकड़ों में है। यह जमीन बरेली-बदायूं सिंचाई परियोजना के लिए अधिग्रहित कर ली गई लेकिन रजिस्ट्री न होने से उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका। इसके लिए दिलीप अग्रवाल ने बैनामे की प्रक्रिया के लिए बरेली सिविल लाइंस स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात सींचपाल ऋषि कुमार सि...