बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही अहार क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गंगा की तेज और उफनती धारा अब किनारों पर लगातार कटान कर रही है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि बीते 24 घंटे में सिद्ध बाबा गंगा घाट से अहार रिजर्व वन क्षेत्र की ओर करीब दस फीट चौड़ाई तक भूमि कट चुकी है। लगातार हो रहे कटान के चलते सिद्ध बाबा गंगा घाट का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है और पूरा घाट गंगा की धारा में समा चुका है। गंगा की तेज धार लगातार किनारों को अपनी चपेट में ले रही है। अहार रिजर्व वन क्षेत्र में भी कटान का सिलसिला तेजी से जारी है। कटान की चपेट में आने से सैकड़ों पेड़ जड़ समेत गंगा की धारा में बह गए हैं। वन क्षेत्र में लगातार हो रहे कटान से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। गंगा धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ाती जा रही है, जिससे ...