नई दिल्ली, मार्च 27 -- UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बाढ़, चक्रवात व भूकंप जैसी स्थितियों से बचाव के लिए और पुख्ता इंतजाम कराने जा रही है। मिटिगेशन प्रोजेक्ट ऑन लाइटनिंग सेफ्टी परियोजना के लिए 19 करोड़ रुपये से जिलों में काम कराए जाएंगे। इससे जरूरी उपाय किए जाएंगे, जिससे इन स्थितियों में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश को मिटिगेशन प्रोजेक्ट ऑन लाइटनिंग सेफ्टी के लिए चुना है। देश के ये राज्य बाढ़, चक्रवात और भूकंप के लिए सर्वाधिक संवेदनशील माने जाते हैं। इसलिए इस योजना में काम कराते हुए होने वाले नुकसान को कम किया जाना है। इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे। खासकर लोगों को कैसे जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.