लखनऊ, अप्रैल 21 -- काकोरी, संवाददाता।दुबग्गा के मलहा गांव में मंगलवार दोपहर मवेशियों के बाड़े में अचानक से आग लग गई। तेज हवा के चलते आसपास के घरों सहित परचून की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधी 13 बकरियां मर गई। दो भैंस भी झुलस गई। भैसों को बचाने में एक युवक भी झुलस गया। आग को बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।मलहा यह भी पढ़ें- अग्निकांड में 50 घर जलकर खाक, पांच मवेशी जल मरे गांव निवासी रामचंद्र का मकान गांव के बाहरी हिस्से में है। मकान से सटा हुआ मवेशियों का बाड़ा बना हुआ है। मंगलवार दोपहर बाड़े के छप्पर में आग लग गई। आग की लपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.