उरई, अप्रैल 28 -- एट। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में सोमवार की दोपहर आग लगने से एक किसान के भूसे के दस कुंतल गेहूं, चार कुंतल सरसो और भूसा जलकर राख हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप रहा और जानकारी पाकर मौके पर आई फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग को बुझा दिया।सोमवार दोपहर गांव पिरौना मोहल्ला रमपुरा निवासी प्रमोद विश्वकर्मा के बाड़े में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। धुंआ का गुबार व आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और बाल्टी व घड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया हालांकि तब तक गेहूं और सरसों सहित भूसा जलकर खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.