गंगापार, मार्च 28 -- बाड़े की दीवार तोड़कर शनिवार की देर रात 58 भेड़ चोर हांक ले गए। रविवार सुबह मामले की जानकारी पशुपालक को हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हंडिया थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी लाल बहादुर भेड़ पालकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रोज की तरह वह भेड़ों को बाड़े में बांधकर पास स्थित कमरे में सो गया। शनिवार की देर रात चोरों ने मौका देखकर पहले बाड़े की बाउंड्रीवाल तोड़ी। बाउंड्रीवाल तोड़ने के बाद चोर 58 भेड़े चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि पहले भी चोर दो बार भेड़ों को चुरा ले गए थे। पुलिस चोरी की गई भेड़ों को आजतक बरामद नहीं कर पाई है। मामले में पीड़ित ने बताया कि भेड़ पालन ही उनका मुख्य पेशा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...