रांची, जनवरी 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवादाग गांव में शनिवार शाम एक 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मृतका की पहचान गांव निवासी कलीम खान की पुत्री रानी प्रवीण के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को रानी प्रवीण घर से बाड़ी में धनिया पत्ती तोड़ने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन नवनिर्मित घर पहुंचे, जहां दुपट्टे के फंदे से रानी प्रवीण का शव लटका हुआ मिला। यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा: घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जरियागढ़ थाना पुलिस...