बेगुसराय, जून 23 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित ट्रांसफॉर्मर में मरम्मत के महज 24 घंटे के भीतर मंगलवार को दोबारा आग लग गई जिससे एक बार फिर से इस वार्ड में बिजली बाधित हो गई। बिजली के अभाव में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। दोबारा विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- बाड़ा गांव में मरम्मत के 24 घंटे के भीतर फिर जला ट्रांसफॉर्मरग्रामीणों की शिकायतें बाड़ा के ग्रामीण पंकज कुमार, भट्टू शर्मा, विवेक कुमार, मो. असलम ने बताया कि विगत शनिवार देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। इसके बाद रविवार को बिजली कंपनी द्वारा मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के दौरान घटिया गुणवत्ता के तार का उपयोग किया गया जिसके कारण मंगलवार की सुबह इस ट्र...