विकासनगर, फरवरी 18 -- महा शिवरात्रि पर्व से शुरू हुए बाड़वाला मेले के अंतिम दिन बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तरह-तरह के झूले, चर्खी और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। पूरा मेला परिसर लोगों से भरा रहा। झूले, सर्कस, जादू और लगभग जरूरी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मेले में सजी दुकानों में लोगों की जरूरत का लगभग हर सामान उपलब्ध था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...