विकासनगर, मार्च 13 -- ग्राम बाड़वाला में आयोजित शिवरात्रि मेले के सफल और भव्य आयोजन की खुशी में शिवरात्रि मेला समिति की ओर से शनिवार को मेला ग्राउंड बाड़वाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मेला समिति के अनुसार शिवरात्रि मेले को सफल बनाने में ग्रामवासियों युवाओं माताओं बहनों और बुजुर्गों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इसी सामूहिक प्रयास और एकता की खुशी में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...