जयपुर, अप्रैल 1 -- बाड़मेर से सीकर पढ़ने गई छात्रा दिव्या भादू ने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में राज्य भर में टॉप किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में तीन विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए जिसमें से दिव्या भी एक हैं। सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता पाई। दिव्या मूल रूप से बाड़मेर जिले के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत हैं। दिव्या पिछले दो वर्षों से स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और रोजाना 4 से 5 घंटे अतिरिक्त अध्ययन करती थीं। छुट्टियों में भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी, जिससे उनकी सफलता की नींव मजबूत हुई। पीसीबी छात्रा दिव्या अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.