बाड़मेर में पिकअप-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-68 (पंजाब-गुजरात मार्ग) पर हरसाणी फांटा के पास करीब 3 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस के अनुसार, कार में सवार चारों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिनमें पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है। हादसे के बाद कार के अंदर शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह एएसपी नितेश आर्य ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.