बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को लेकर बाट-माप विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने कुल 793 कांटों (वजन माप उपकरणों) की जांच की। जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई दुकानदार मानकों के अनुरूप उपकरणों का उपयोग नहीं कर रहे थे। जिससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आशंका बना रहता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जांच में 241 दुकानदारों के यहां कमी पाई गई। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ दुकानदार जानबूझकर कम वजन देने के लिए त्रुटिपूर्ण कांटों का उपयोग कर रहे थे, जबकि कुछ मामलों में समय पर सत्यापन नहीं कराने के कारण खामियां सामने आई। जिसमें से 179 दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.