मऊ, फरवरी 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना। जिला बाट माप अधिकारी अवनीश पाठक ने स्थानीय सब्जी मंडी में एवं करहा बाजार में पहुंचकर दुकानदारों के बाट की जांच की। जहां ज्यादातर दुकानदारों के बाट पर मोहर नहीं लगे होने पर उन्हें चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द आप लोग मोहर लगवा लें। अगर दोबारा जांच के दौरान कमियां पाई जाती हैं तो नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अगर विभाग द्वारा कोई अन्य व्यक्ति यह कहता है कि हम विभाग से आए हैं तो आप कभी भी उनके झांसे पर ना आए तथा संबंधित विभाग के अधिकारी से कार्यालय में जाकर मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...