वाराणसी, मई 25 -- शिवपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के चमाव (तरना) गांव में रविवार सुबह बाटी-चोखा पार्टी की तैयारी के दौरान मारपीट हो गई। शिवपुर पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिफेंस कॉलोनी (फुलवरिया, कैंट) के अरविंद यादव रविवार सुबह चमाव (तरना, शहबाद्दीनपुर) स्थित अपनी जमीन पर गए थे। कुछ मित्रों के साथ शाम को होने वाले बाटी-चोखा पार्टी के लिए सफाई और टेंट-पानी की व्यवस्था कर रहे थे। आरोप है कि गांव के भुआल सिंह, रवि और अनिल सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। अरविंद से वहां आने का कारण पूछा। कहा कि पार्टी कहीं और करें। यह भी पढ़ें- अदालत के आदेश पर केस अरविंद और उनके मित्रों ने विरोध किया। रॉड एवं फावड़े से मारपीट कर ली। अरविंद के दोस्त श्रीनाथ मिश्रा का सिर फट गया। वहां दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हु...