सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अस्पताल परिसर में मरीजों को निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों तक ले जाने वाले दलालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक होमगार्ड जवान का वीडियो वायरल होने के बाद उसे ड्यूटी से हटाते हुए पुलिस कार्यालय वापस भेज दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अस्पताल परिसर में बिचौलियों के लिए अब जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी। इधर, सदर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को बड़ी राहत देते हुए मेन रोड से बाटा गली होते हुए अस्पताल जाने वाले मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। पहले इस रास्ते पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे गंभीर मरीजों और एम्बुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.