बाटनागाड़ में इस माह बन जाएगा कॉजवे
चम्पावत, मई 20 -- चम्पावत। मां पूर्णागिरि सड़क में बाटनागाड़ में 35 मीटर लंबा कॉजवे इस माह में बन कर तैयार हो जाएगा। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि निर्माणाधीन कॉजवे की गहराई 12 मीटर और शीर्ष चौड़ाई 4.5 मीटर है। बताया कि 47 लाख रुपये से बनाए जा रहे कॉजवे का कार्य इस माह पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बाटनागाड़ से लगभग 700 मीटर ऊपर 400 मीटर क्षेत्र में रिवर चैनलाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं बाटनागाड़ के निचले हिस्से में बोल्डरों और मलबे को हटाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.