गोड्डा, नवम्बर 17 -- मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर स्थित बाबा मनोकामना नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के पावन अवसर पर जहां तीन दिवसीय अखंड संकीर्तन प्रारंभ किया गया, वहीं काशी से पधारे विद्वान आचार्य भूषण महाराज के सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान विधि विधान से पूजा पाठ की गई एवं रात्रि में भव्य एवं दिव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत गणेश वंदना से की गई। गाए जाने वाले आरती में श्रद्धालु भक्ति सागर में डुबकी लगाते रहे। इस पूजनोत्सव में जाने-माने समाजसेवी नीतीश ओझा एवं उनकी धर्मपत्नी अनामिका ओझा, योगेश यादव व उनकी पत्नी शारदा देवी तथा ग्राम प्रधान विनोद कुमार भगत भी सपत्नीक शामिल हुए। बनारस से आए कलाकारों की टोली ने गंगा आरती के दौरान लोगों का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा में दी गई उनकी शानदार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.