मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी थानाक्षेत्र के मणिका गाजी में रविवार की शाम बाजा बजाने और बंद करने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में फिर विवाद हो गया। राजू कुमार (18 वर्ष) एवं वीणा देवी (37 वर्ष) घायल हो गए। दोनों को मुशहरी पीएचसी ले जाया गया। घायल वीणा देवी ने बताया कि उनके पट्टीदार नितेश कुमार, कमलेश कुमार एवं राजकमल पासवान ने मिलकर मेरे बेटे को पीठ में चाकू मार कर घायल कर दिया। उन्हें मुंह पर मुक्के से मारकर जख्मी कर दिया। उसने बताया कि उसके दरवाजे पर शिव चर्चा का आयोजन था। उसमें बाजा बज रहा था। पट्टीदार लोगों ने आकर बाजा बंद करवा दिया। फिर बाजा बजाने पर वो लोग गाली देने लगे। सूचना देने पर डायल 112 की टीम आई और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शां...