बाजार सड़क पर बालू से हुआ कीचड़
लातेहार, मई 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने सड़क पर बालू बिछा कर छोड़ने से बारिश होते ही कीचड़ हो गया। राहगीरों और दुकानदारो को काफी दिक्कत हुई। लोगो ने इस पर जमकर नाराजगी भी जताई। ज्ञान कुमार, बबलू आदि लोगो ने बताया कि जब लघु सिंचाई विभाग से पीसीसी सड़क का निर्माण हो रहा था तो जेई की मौजूदगी में सड़क पर ठीकेदार के द्वारा बालू बिछवा दिया गया था, लेकिन आज तक बालू को नही हटाया गया। जबकि जेई आरके पासवान से कई बार बालू हटवाने की मांग की गई थी, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। सड़क पर बालू से दुर्घटना का भी भय हमेशा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.