लातेहार, अप्रैल 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने के कारण बारिश के पानी से तीन दिन से विजय आटा चक्की दुकान के निकट जल जमाव हो गया है। लोगो सहित बाजार वासियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। विजय , बबलू आदि लोगो ने बताया कि पीसीसी सड़क ऊंचा कर दिया गया है और पानी निकासी का कोई उपाय वहां नही किया गया है। तीन दिन पहले जैसे ही बारिश हुई , उस सड़क के अलावे अन्य जगहों पर जल जमाव हो गया। लोगो ने इस पर काफी नाराजगी जताते दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.