मेरठ, जनवरी 29 -- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते है, लेकिन व्यापारियों को राहत मिले। सेंट्रल मार्केट को बाजार स्ट्रीट का दर्जा मिले, इस मांग को लेकर वह जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। उन्होंने कहा वह लगातार सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़े है। न्यायालय के आदेश का पालन और सम्मान करना ही होगा, लेकिन उनका प्रयास होगा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत मिले। दूसरी ओर एक कार्यक्रम में उनसे पेट्रोमैक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद सैफी एवं उपाध्यक्ष महमूद मलिक ने उनके वायरल हो रहे बयान को लेकर वार्ता की तो भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.