रांची, अप्रैल 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड पेसा नियमावली 2025 लागू होने के बाद अब जमीनी स्तर पर अबुआ दिशुम-अबुआ राज का सपना साकार होता नजर आ रहा है। सिल्ली प्रखंड के टेटेबंदा ग्राम सभा ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक चारलू बाजार (हाट) के प्रबंधन और राजस्व संग्रहण का अधिकार अपने हाथ में लेने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम प्रधान धीरेन्द्र बेदिया के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सिल्ली अंचल अधिकारी से मुलाकात कर इस निर्णय की लिखित सूचना सौंपी। ग्राम प्रधान ने बताया कि पेसा अधिनियम 1996 और झारखंड पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा को मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए बाजार प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बाजार से प्राप्त होने वाला शुल्क किसी बिचौलिये या अन्य विभाग...