रुद्रपुर, फरवरी 3 -- किच्छा। ग्राम बरा में बाजार सामान लेने गई नाबालिग लापता हो गयी। परिजनों की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की है। नाबालिग की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम बरा में रहती है। एक फरवरी सुबह को उसकी 17 वर्षीय पोती बरा बाजार में सामान लेने निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं आयी। रिश्तेदारों व आसपास खोजबीन करने पर भी उसकी जानकारी नहीं मिली है। पीड़िता की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...