बाजार से सामान लेकर आ रहे युवक को पीटा, केस
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र में बाजार से सामान लेकर आ रहे युवक को कुछ लोगों ने रंजिशन पीट दिया। जिससे युवक घायल हो गया। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब घेर कटे बाज खां निवासी जलील खां का कहना है कि उसका बेटा जाबर उर्फ रहमान घर का सामान लेने के लिए बाजार गया था। वापस लौटते समय फोड़े शाह मियां की मजार के बाद मोहल्ला काले खां मस्जिद निवासी करीम व अजीम ने रोक लिया और रंजिशन गाली-गलौज करने लगे। जलील के अनुसार बेटे ने जब विरोध किया तो दोनों हमलावर हो गए आरोप है कि उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बहनोई ने युवक को तमंचे की बट से पीटा, केस गंज कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.