नई दिल्ली, जुलाई 14 -- आजकल बाहर मिलने वाले नाश्ते की कीमत पहले से काफी बढ़ गई है। कई बार सिर्फ दो-तीन लोगों के लिए नाश्ता मंगाने में ही अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है। ऐसे में अगर वही स्वाद घर पर कम खर्च में मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। आलू बोंडा ऐसी ही एक आसान और किफायती रेसिपी है, जिसे घर में मौजूद साधारण सामग्री से तैयार किया जा सकता है। आलू, बेसन और कुछ मसालों से बनने वाला यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि थोड़े खर्च में पूरे परिवार के लिए भरपेट नाश्ता तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।आलू बोंडा बनाने के लिए सामग्रीभरावन के लिए: चार मध्यम आकार के उबले आलू एक बारीक कटा प्याज दो बारीक कटी हरी मिर्च एक छोटा चम्मच कसा हुआ अदरक आठ से दस करी पत्ते आधा छोटा चम्मच राई आधा छोटा चम...