बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का खेतों पर तो जाना मुश्किल हो ही गया था, अब बाजार जाना भी सुरक्षित नहीं रहा। बुधवार शाम कीरतपुर थानाक्षेत्र में भनेड़ा स्थित बाजार से लौट रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को खदेड़ा। घायल युवक को सीचससी में भर्ती कराया, जहां से उसको जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव बसंतपुर बसेड़ा निवासी सुशील बुधवार देरशाम भनेड़ा के बाजार से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गुलदार ने अचानक सुशील पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुलदार के हमले में घायल सुशील को तुरंत सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.