प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- सैफाबाद बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक से आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। युवक गंभीर चोटें आई हैं। देवसरा थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी 23 वर्षीय कृष्ण कुमार देर शाम सैफाबाद बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर में कृष्ण कुमार का बायां पैर टूट गया। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के पैर में फ्रैक्चर है। शरीर में कई गहरी चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.