गोपालगंज, अप्रैल 15 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप एनएच-27 पर बुधवार को एक बाइक सवार ने बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही एक वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए सिधवलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के ढेहा सुपौली गांव निवासी शिवरतन महतो की 60 वर्षीया पत्नी पन्ना देवी अपने पोते के साथ बरहिमा बाजार में सामान खरीदने आई थीं। खरीदारी के बाद वह पोते के साथ पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान बरहिमा बाजार के समीप एक बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.