बाजार से लौट रही महिला का पति ने तोड़ा हाथ
कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के मधवामई गांव की बिलकिस बानो ने बताया कि 24 जून को वह सौरई बाजार से पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में पति सलीम मिल गया और पारिवारिक झगड़े को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई शुरू कर दी। इससे दोनों हाथ टूट गए। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.