बरेली, मार्च 3 -- फरीदपुर/फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। फतेहगंज पूर्वी में टेंपो में जा रहे परिवार की महिलाओं को उतार कर दबंगों ने होली खेलने के बहाने से छेड़खानी की। विरोध करने पर महिलाएं और उनके परिवार के लोगों को बेहरमी से पीटा। महिलाओं की चेन और कुंडल छीन लिए। नशे की हालत में दबंगों ने फायरिंग करते हुए पथराव किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। उन्होंने टेंपो में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने 14 लोगों को नामजद करते हुए 30 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फतेहगंज पूर्वी के एक गांव का परिवार बाजार से होली के त्योहार के लिए घरेलू सामान की खरीदारी करने के बाद टेंपो से अपने घर लौट रहा था। टेंपो में उनके परिवार की महिलाएं भी बैठी हुई थी। देर शाम 8:00 बजे उनका टेंपो अत्तूनगला गांव से निकल रहा था। इसी दौरान होली के डीजे पर नशे की हालत में झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.