रांची, जनवरी 23 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सिलागांई के पास कोयल नदी पर बनाए गए पुल पर बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पुल पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार को दिन के तीन बजे की है। सभी घायलों को सीएचसी चान्हो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में गोके गांव के इमरान अंसारी, होन्दपीढ़ी गांव के मंगरी उरांव और सोमा उरांव, बेयासी गांव की सुलेखा कुमारी और फिल मोहन मिंज शामिल हैं। वहीं तमाड़ थाना क्षेत्र के जागेश्वर मुंडा घायल हो गए जो बेयासी गांव में अपने रिश्तेदार के घर मेहमानी आए थे और बाजार से लौट रहे थे। बताया जाता है कि चान्हो में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लोग ऑटो से बेयासी गांव लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.