बाजार से युवक की बाइक चोरी
फतेहपुर, जून 25 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के हरदासपुर सराफन गांव निवासी प्रशांत दुबे मंगलवार शाम अपनी बाइक से बाजार पहुंचे थे। वह बाइक बाहर खड़ी कर सब्जी लेने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। घटना के अगले दिन पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.