अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट पर मंगलवार की रात शातिर युवक बाजार से बाइक उठाकर ले गए। शुमशान जगह पर ले जाकर बाइक में आग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया। पुलिस की ओर से पांच नामजद समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं,पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर रही है। वाकये के अनुसार शातिर युवकों ने बाजार से एक बाइक को उठा लिया। इसके बाद वह बाइक को जामा मस्जिद ऊपरकोट के पीछे शुमशान जगह पर ले गए। वहां शातिरों ने बाइक में आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम वहां खड़े लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। यह सूचना सब्जी मंडी की ओर से आ रहे पुलिस कर्मियों को मिली तो वह मौके पर पहंुच गए। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने आग को बुझाकर बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक नंबर के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.