औरैया, फरवरी 6 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरियापुर निवासी 55 वर्षीय जगदीश अली पुत्र अब्दुल अली शुक्रवार शाम करीब सात बजे सहार बाजार से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जगदीश अली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.