बदायूं, दिसम्बर 6 -- बदायूं। शहर की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण चुनौती बन चुका है। बार-बार अतिक्रमण हटाने को अभियान तो चलते हैं लेकिन खानापूर्ति तक सीमित हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ काफी दिनों से अधिकारियों की योजना और बैठक हुई। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान रस्मअदायगी तक सीमित रहा। ठेला-खोमचा वालों को हटाकर फोटो खिंचवाये और अधिकारी-कर्मचारी चलते बने। चले गए। शुक्रवार को नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कराया। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के गोपी चौक से साढ़े तीन बजे शुरू किया गया। गोपी चौक से नेहरू चौक होते हुए तहसील रोड़ और खैराती चौक होते हुए घंटाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.