रांची, मार्च 16 -- नामकुम, संवाददाता। बरगांवा शक्तिनगर के महेन्द्र सिंह मुंडा ने नामकुम थाना में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में महेन्द्र ने बताया कि वे शुक्रवार को अपनी स्कूटी लेकर नामकुम बाजार गए थे। सब्जी खरीदने के लिए बाजार के पूर्वी छोर पर पेड़ के नीचे स्कूटी लगाकर सब्जी खरीदने गए। आधे घंटे के बाद लौटने पर उनकी स्कूटी मौके से गायब थी। महेंद्र ने बताया है कि स्कूटी पार्क करने के बाद जेब से मोबाइल निकालने के क्रम में उनकी जेब से चाबी गिर गयी और चोर उनकी स्कूटी ले भागे। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...