हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से लाभार्थियों को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित इस योजना में पोषाहार वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- बाजार से चावल क्रय कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार संचालितआंगनवाड़ी केंद्रों में चावल की आपूर्ति मालूम हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को चावल की आपूर्ति प्रभावित होने की खबर को 'महनार और महुआ के आंगनबाड़ी केंद्रों में चूड़ा-गुड़ से चल रहा काम' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के छपने के 24 घंटे बाद जिलाधिकारी ने बाजार से चावल खरीदकर आंगनबाड़ी के...