आजमगढ़, मार्च 25 -- अहरौला। क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने बाजार से घर जा रहे युवक से मोबाइल और नकदी लूट ली। विरोध करने पर जमकर पीटा। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। खादारामपुर निवासी संदीप उर्फ राहुल यादव मंगलवार को चांदपुर से पैदल घर जा रहा था। अपने गांव के सीवान में पहुंचा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। मारपीट करने के बाद मोबाइल और 19600 रुपये लूट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...