बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
गोपालगंज, जून 19 -- गोपालगंज।बैकुंठपुर थाने के मड़वा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक उसी गांव के स्व. मोटे लाल साह का 40 वर्षीय बेटा ज्ञानचंद साह था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटनाक्रम घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार ज्ञानचंद साह गुरुवार की शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर कृतपुरा बाजार में सामानों की खरीदारी करने के लिए गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान वह अपने गांव में जैसे ही पहुंचा कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.