बाजार से घर लौट रही युवती से छेड़खानी, मारने की धमकी
मैनपुरी, अगस्त 29 -- कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में मैनपुरी शहर से बाजार कर घर लौट रही 23 वर्षीय युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की और उसे मारने की धमकी दी। युवती पहले युवक से बात करती थी, लेकिन बाद में उसने बात करने से इनकार कर दिया। युवती ने बात करने से इनकार किया तो युवक ने पुराने फोटो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की कि ग्रामवासी युवक के साथ उसकी दोस्ती थी। दोस्ती के दौरान उसने उसके फोटो भी खींच लिए। 23 अगस्त को वह मैनपुरी बाजार से घर लौट रही थी तो आरोपी ने गांव से थोड़ी दूर उसे रोक लिया और उस पर बात करने का दवाब बनाया। उसने इंकार किया तो आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी और मारपीट कर छेड़खानी की। युवती का कहना है कि अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.