औरंगाबाद, मई 19 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान देवरिया गांव निवासी सुनील राम की 30 वर्षीय पत्नी अंजू कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार अंजू कुमारी खरीदारी करने के लिए फेसर बाजार गई हुई थी। यह भी पढ़ें- बाजार से घर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर मौतघटना का विवरण छोटा रास्ता अपनाने के लिए महिला गांव से पहले रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी तभी एक ट्रेन की चपेट में आ गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका के मायके मुफस्सिल थाना के खरकनी गांव के लोगों ने शुरुआत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया...