प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- लालगंज। इलाके के पूरे पौलहा निवासी 45 वर्षीय जीतलाल वर्मा बुधवार रात कुछ लोगों के साथ लालगंज बाजार गया था। गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसे परिजनों ने मृत देखा। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम से शव लौटने के बाद परिजनों ने गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.